Home » Blog » स्कॉर्पियो वाहन छोड़कर भागे ,तलासी से 54 किलो गांजा बरामद*

स्कॉर्पियो वाहन छोड़कर भागे ,तलासी से 54 किलो गांजा बरामद*

स्कॉर्पियो वाहन छोड़कर भागे ,तलासी से 54 किलो गांजा बरामद*

by desk

रायपुर।थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के चंगोरा भाठा से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नाली में फंस गया है, जिसमें एक महिला एवं पुरुष सवार थे, जो वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। उपस्थित व्यक्तियों को वाहन के संबंध में संदेह होने पर वाहन के अंदर अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना के आधार पर थाना डी.डी. नगर पुलिस को सूचना दी गई।

घटना का विवरण :*

सूचना पर थाना डी.डी. नगर पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। गवाहों की उपस्थिति में वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर अलग-अलग बोरियों एवं बैगों में कुल 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे के संबंध में NDPS Act की धारा 20 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गांजे को विधिवत जब्त किया गया तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को भी NDPS Act के तहत जब्त किया गया है।

वाहन छोड़कर फरार हुए महिला एवं पुरुष की पहचान एवं पतासाजी की जा रही है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You may also like