Home » Blog » रायपुर में जुटेंगे देशभर के कारोबारी और निवेशक, 18 सितंबर से शुरू होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर

रायपुर में जुटेंगे देशभर के कारोबारी और निवेशक, 18 सितंबर से शुरू होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18 से 20 सितंबर 2026 तक 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का आयोजन किया जाएगा।

by desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18 से 20 सितंबर 2026 तक 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय यह औद्योगिक मेला साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें देशभर से उद्यमी, निवेशक, खरीदार, स्टार्टअप और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित इस फेयर का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के MSME, स्टार्टअप, निर्माताओं और युवा उद्यमियों को राष्ट्रीय बाजार, निवेशकों और बड़े खरीदारों से जोड़ना है। मेले में उद्योगों के उत्पादों, मशीनरी और तकनीकों की प्रदर्शनी के साथ कारोबार और रोजगार से जुड़े अवसर भी उपलब्ध होंगे।

B2B मीटिंग में सीधे जुड़ेंगे खरीदार और उद्यमी

फेयर में B2B बैठकों का आयोजन होगा, जहां निर्माता, खरीदार, वितरक, डीलर, सप्लायर और निवेशक सीधे बातचीत कर सकेंगे। इससे स्थानीय कारोबारियों को नए बाजार और कारोबारी साझेदार तलाशने का अवसर मिलेगा।

युवाओं के लिए Job Placement का मौका

इस बार मेले में Job Placement Drive भी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को उद्योगों और कंपनियों से जोड़ना है। युवाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत और रोजगार की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

Startup और युवा उद्यमियों पर रहेगा विशेष फोकस

इंडस्ट्रियल फेयर में स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को अपने नए उत्पाद और कारोबारी आइडिया निवेशकों तथा उद्योगपतियों के सामने प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। बाजार विस्तार, निवेश, तकनीक और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

उद्योग के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इनमें छत्तीसगढ़ की लोक कला, संगीत, नृत्य और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

फेयर में छत्तीसगढ़ के खनिज, कृषि एवं वन उत्पाद, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक, ऑटोमोबाइल, निर्माण और सेवा क्षेत्र की संभावनाओं को भी राष्ट्रीय बाजार और निवेशकों के सामने रखा जाएगा।

आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन प्रदेश में नए निवेश, कारोबारी साझेदारी, बाजार विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में भी यह फेयर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Read more:साइबर ठगी के बाद पैसा वापस कैसे मिलेगा? जानें MRM पोर्टल का तरीका

You may also like