Home » Blog » BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया से करीब दोगुनी रफ्तार से बढ़ी: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया से करीब दोगुनी रफ्तार से बढ़ी: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

BRICS देशों की बढ़ती आर्थिक ताकत को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।

by desk

रायपुर।: BRICS देशों की बढ़ती आर्थिक ताकत को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में BRICS देशों की संयुक्त अर्थव्यवस्था ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की तुलना में करीब दोगुनी गति से विकास किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा BRICS Business Forum में साझा किए गए आंकड़ों का उल्लेख करते हुए चौधरी ने बताया कि जिस अवधि में दुनिया की GDP करीब ढाई गुना बढ़ी, वहीं BRICS देशों की संयुक्त GDP लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि BRICS की यह तेज आर्थिक प्रगति वैश्विक अर्थव्यवस्था के बदलते स्वरूप का संकेत है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं, विशाल बाजार, युवा आबादी और बढ़ते व्यापारिक अवसर BRICS को वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में एक प्रभावशाली समूह बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत भी वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आर्थिक सुधार, निवेश के अनुकूल माहौल और नवाचार आधारित विकास से भारत की वैश्विक भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

ओपी चौधरी के मुताबिक BRICS की बढ़ती आर्थिक शक्ति से भारत समेत सदस्य देशों के लिए व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही, यह वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करने और अधिक संतुलित एवं समावेशी वैश्विक विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Read more:छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य को पिछले 18 महीनों में करीब ₹8 लाख करोड़

You may also like