Home » Blog » 11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आयुष स्वास्थ्य मेला एवं योग अभ्यास का आयोजन…

11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आयुष स्वास्थ्य मेला एवं योग अभ्यास का आयोजन…

आयुष स्वास्थ्य मेले में 1400 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित 500 से अधिक नागरिक योग अभ्यास में हुए शामिल

by desk

महासमुंद : 11वें आयुर्वेद  दिवस  एवं  सेवा  संकल्प अभियान  के  अवसर  पर   संचालनालय   आयुष,  छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक महासमुंद, ग्राम खैरा परिसर में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, ग्राम पंचायत खैरा के सरपंच श्री प्रांसू चंद्राकर, पार्षद श्री महेंद्र जैन, पूर्व पार्षद श्री मनीष शर्मा, तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांतीय प्रतिनिधि एवं जिला रेड क्रॉस अधिकारी श्री अशोक गिरी गोस्वामी की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में स्वस्थ एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए अधिक बल दिया। आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ भारत निर्माण पर अधिक जोर दिया गया। श्री चंद्राकर द्वारा विशेष रूप से स्वदेशी उत्पादों, भारतीय संस्कारों के अनुशीलन की बात कही गई। स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू द्वारा आयुर्वेद के सार्वभौमिकता एवं प्राचीन काल से इसके महत्व पर उद्बोधन दिया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तथा आयुर्वेद वांगमय के अनुसार आयुर्वेद की उत्पत्ति भगवान ब्रम्हा से हुई है, इन सभी तथ्यांे पर प्रकाश डालते हुए ऐतराम साहू ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय जनमानस के मूल चेतना का अभिन्न भाग है। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश दूबे द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की प्रासंगिकता, आयुर्वेद के स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी सिद्धांतों तथा वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस शिविर में प्रातः योगाभ्यास कराया गया जिसमें 70 से अघिक लोग उपस्थित हुए।
जिले के पांचों विकासखण्ड में आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 1484 नागरिक लाभान्वित हुए। इनमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय आयुष पाॅलीक्लिनिक में 335 नागरिक शामिल हुए। इसी तरह बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 327, लक्ष्मीपुर पिथौरा में 365, ग्राम उमरिया बसना में 425 एवं ग्राम फुटका सरायपाली स्वास्थ्य मेले में 32 नागरिक शामिल हुए। आयुष स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त ब्लड शुगर जांच एवं नेत्र परीक्षण जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांच सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में विभिन्न आयुष पद्धतियों से लाभान्वित नागरिकों में आयुर्वेद चिकित्सा से लाभान्वित मरीज 248, यूनानी चिकित्सा से लाभान्वित मरीज 30, होम्योपैथी चिकित्सा से लाभान्वित मरीज 57 कुल लाभान्वित नागरिक 335 रहा। इसी तरह स्वास्थ्य जांच अंतर्गत 30 लोगों ब्लड शुगर एव 12 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा 200 लोगों काढ़ा का वितरण किया गया। इसी तरह 06 नगरीय निकाय में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 530 नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर योग एवं नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधि, योग, संतुलित दिनचर्या एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

11 वे आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर डॉ. सर्वेश दूबे द्वारा “लाइफस्टाइल मैनेजमेंट एवं स्वस्थ जीवनशैली” विषय पर विशेष उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित खान-पान, शारीरिक निष्क्रियता, अत्यधिक तनाव, अनियमित दिनचर्या एवं नींद की कमी जैसी परिस्थितियाँ स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। उन्होंने संतुलित एवं उचित आहार, नियमित व्यायाम, योग, पर्याप्त नींद, उचित दिनचर्या तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य केवल रोग का उपचार करना नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा रोगी के रोग का प्रशमन करना भी है। दैनिक जीवन में आयुर्वेद के स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी सिद्धांतों को अपनाकर व्यक्ति दीर्घकाल तक स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले में प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला महासमुंद, डॉ. यशवंत चंद्राकर, शिविर प्रभारी डॉ. रमाकांत वैश्य, डॉ. नेहा विक्टर, डॉ. सर्वेश दूबे, डॉ. माधवी कुशवाहा, डॉ. पुष्पा साहू, डॉ. चंद्रजीत साहू, डॉ. नमिता, डॉ. किरण उईके एवं डॉ. खैरुन्निशा सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। इसी प्रकार फार्मासिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों में हीराराम दीवान, नरेश कुमार गायकवाड़, राजेश्वर प्रसाद वर्मा, अशोक श्रीवास, सुशील कुमार ध्रुव, सीमा निर्मलकर, दीपक साहू, श्वेता कोचर, भूषण लाल यदु, राकेश कुमार पैकरा, देवलाल, राजू, संतोष कुमार श्रीवास्तव, आलोकनाथ बंजारे, स्वीटी चंद्राकर, भूनेश्वरी साहू, नेत्र सहायक डॉ. रजय ठाकुर, मीना ध्रुव, रेनुका साहिज, सुभाष नेताम सहित जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Read more:-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल…

You may also like