Home » Blog » वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कतर दौरे का आज आखिरी दिन, AIIB की 11वीं वार्षिक बैठक में लिया हिस्सा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कतर दौरे का आज आखिरी दिन, AIIB की 11वीं वार्षिक बैठक में लिया हिस्सा

होर्मुज संकट के बीच LNG और निवेश पर रहेगी नजर, कई देशों के वित्त मंत्रियों से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

by desk

नई दिल्ली:-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कतर दौरे का आज, 29 सितंबर को आखिरी दिन है। वे 27 से 29 सितंबर तक तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर कतर की राजधानी दोहा में हैं। दोहा के हमद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर में भारत के राजदूत श्रीकर रेड्डी कोप्पुला ने उनका औपचारिक स्वागत किया था।

AIIB की 11वीं वार्षिक बैठक में हिस्सेदारी

सोमवार को सीतारमण ने एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 11वीं वार्षिक बैठक और ‘AIIB इन्वेस्टर्स डायलॉग 2026’ में हिस्सा लिया। वे इस बैठक में भारत की गवर्नर के तौर पर शामिल हुईं। भारत AIIB का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है।

कई देशों के समकक्षों से द्विपक्षीय वार्ता

रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्री ने AIIB के अध्यक्ष के साथ-साथ जॉर्डन, स्विट्जरलैंड, अल्जीरिया, सऊदी अरब और नेपाल के अपने समकक्ष वित्त मंत्रियों से भी अहम द्विपक्षीय बैठकें कीं।

होर्मुज संकट के बीच LNG और निवेश पर नजर

यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री की नजर सिर्फ AIIB बैठक तक सीमित नहीं, बल्कि भारत-कतर के बीच व्यापार, निवेश और LNG (ऊर्जा) संबंधों को मजबूत करने पर भी है।

आज के कार्यक्रम

आज वित्त मंत्री के कतर सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने और कतर के व्यापारिक नेताओं व निवेशकों के साथ चर्चा करने की उम्मीद है। यह दौरा भारत-कतर के बीच पहले से मजबूत आर्थिक और ऊर्जा संबंधों को और गहरा करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Read more:-ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

You may also like