Home » Blog » 29 सितंबर की ब्रेकिंग न्यूज़….

29 सितंबर की ब्रेकिंग न्यूज़….

महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को पहला गोल्ड, 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

by desk

1. एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास।

महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को पहला गोल्ड, 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

2. यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट।

धमाके में एक ही परिवार के 4 भाइयों समेत 5 लोगों की मौत, CM योगी ने मुआवजे का ऐलान किया।

3. ट्रंप का बड़ा ऐलान।

भारत के एस्सार ग्रुप द्वारा अमेरिका के आयोवा में ₹15 अरब डॉलर के स्टील प्लांट का अनावरण, 1,750 स्थायी नौकरियां मिलेंगी।

4. CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़ी याचिका।

सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई, SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठे।

5. कांग्रेस की दोहरी सक्रियता।

आज CWC की बैठक और दिल्ली में ‘दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक’ दोनों होंगी।

6. छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर।

3 दिनों की भारी बारिश से 17 जिलों के 550 गांव प्रभावित, 8 मौतें, CM साय ने राहत का भरोसा दिया।

7. ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर।

महानदी उफान पर, एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

8. भोपाल में तेंदुए की दहशत।

शहर के कटारा हिल्स इलाके में पहली बार तेंदुआ घुसा, सर्चिंग जारी।

9. लांसेट स्टडी में खुलासा।

भारत में 2024 में कैंसर के करीब 1.9 लाख मामले (12%) संक्रमण से जुड़े पाए गए।

10. दिल्ली हाईकोर्ट का भावुक मामला।

ट्रायल कोर्ट जज ने रेप पीड़ित बच्ची को लिखा ‘करेज नोट’, कोर्ट ने परिवार तक पहुंचाने का आदेश दिया।

You may also like