Home » Blog » सेवा सेतु अभियान: दीपक कुमार के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ बनी सुविधा का सेतु

सेवा सेतु अभियान: दीपक कुमार के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ बनी सुविधा का सेतु

शासन की सेवाएं जब गांव तक पहुंचती हैं तो आम नागरिकों के लिए सरकारी प्रक्रियाएं सरल और सहज हो जाती हैं।

by desk

रायपुर। शासन की सेवाएं जब गांव तक पहुंचती हैं तो आम नागरिकों के लिए सरकारी प्रक्रियाएं सरल और सहज हो जाती हैं। सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ की पहल जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम कोटमी खुर्द निवासी दीपक कुमार पैकरा के लिए ऐसी ही सुविधा का माध्यम बनी। ग्राम पंचायत बस्ती में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में आवेदन करने के बाद उनका श्रमिक पंजीयन शिविर स्थल पर ही तत्काल कर दिया गया।

शिविर में ही हुआ श्रमिक पंजीयन

दीपक कुमार पैकरा श्रमिक पंजीयन कराना चाहते थे। उन्होंने ग्राम पंचायत बस्ती में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में पहुंचकर श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन किया। शिविर में उपस्थित श्रम विभाग के अमले ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की। आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिविर में ही उनका श्रमिक पंजीयन कर दिया गया।

कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत

गांव के नजदीक ही सहज और त्वरित रूप से पंजीयन की सुविधा मिलने से दीपक पैकरा को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। इससे उनके समय और श्रम की भी बचत हुई। श्रमिक पंजीयन होने के बाद अब उनके लिए पंजीकृत श्रमिकों हेतु संचालित पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की राह आसान हुई है।

दीपक कुमार ने जताया आभार

दीपक कुमार पैकरा ने श्रमिक पंजीयन की सुविधा गांव के समीप ही उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान जैसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इससे सरकारी सेवाओं के लिए दूर-दराज के कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता कम होती है और जरूरी सेवाएं गांव के पास ही आसानी से मिल रही हैं।

ग्रामीणों के लिए सुविधा का सेतु बन रहा अभियान

सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन के नजदीक पहुंचाने की पहल दीपक कुमार पैकरा जैसे ग्रामीणों के लिए सुविधा का सेतु बन रही है। शिविरों में समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण होने से नागरिकों को समय पर शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

Read more:-उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

You may also like