दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र विद्यार्थी 30 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
30 अक्टूबर तक कहां जमा करना होगा आवेदन?
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, आवेदन निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन जमा किए जाएंगे।
योजना का आवेदन प्रारूप प्राप्त करने, आवेदन भरने, छात्रवृत्ति राशि और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए विद्यार्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, दंतेवाड़ा से संपर्क कर सकते हैं।
पात्र विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करें, ताकि योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाएं।