नई दिल्ली। BCCI ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया अध्यक्ष यानी चीफ सिलेक्टर बनाया है। रमेश पोवार को भी समिति में जगह मिली है। खबरों के मुताबिक समिति में 626 विकेट लेने वाले एक दिग्गज गेंदबाज की भी एंट्री हुई है।
बाएं हाथ के स्पिनर ओझा 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 मैच खेल चुके हैं। वे सितंबर 2025 में आरपी सिंह के साथ चयन समिति से जुड़े थे, और हाल तक अंतरिम मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। इससे वे पैनल के कामकाज से पहले से वाकिफ हैं।
पोवार भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हैं और भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। उन्होंने गुजरात की सीनियर टीम को भी कोचिंग दी है।
यह बदलाव अजित अगरकर के बाद हुआ है। पश्चिम क्षेत्र की खाली जगह के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर थी। चर्चा में रहे पार्थिव पटेल ने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया। एक रिपोर्ट के अनुसार चयन समितियों पर BCCI का खर्च 17.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो सालाना बजट से 3 करोड़ ज्यादा है।
Read more:-अम्बिकापुर में 23 अक्टूबर से सजेगा खेलों का महाकुंभ, 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखमl