रायपुर। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा सौम्या राठौर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में लीगल असिस्टेंट-कम-रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। वे माननीय जस्टिस चन्द्रशेखर के कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगी।
सौम्या राठौर ने MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेजों में शामिल Government Law College, Mumbai से Legal Science और LL.B. की शिक्षा पूरी की।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की लीगल असिस्टेंट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त
इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की लीगल असिस्टेंट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके आधार पर मार्च 2026 में उनका चयन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर हुआ था।
सौम्या की बहन शौर्या राठौर भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रही हैं। शौर्या Government Medical College, Jagdalpur से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनों को बचपन से ही मेधावी छात्राओं के रूप में जाना जाता है।
छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है।
सौम्या के पिता धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर और माता रोशनी राठौर, कमिश्नर आकाशवाणी, रायपुर हैं। परिवार मूलतः जांजगीर का निवासी है और वर्तमान में रायपुर में निवास करता है।
सौम्या की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी सफलता मेहनत, निरंतर अध्ययन और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रेरणादायक उदाहरण है।