Home » Blog » वंदे मातरम् को राष्ट्रगान जैसा कानूनी दर्जा, राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी

वंदे मातरम् को राष्ट्रगान जैसा कानूनी दर्जा, राष्ट्रपति ने दी विधेयक को मंजूरी

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा बदलाव किए जाने का दावा सामने आया है

by desk

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा बदलाव किए जाने का दावा सामने आया है। वायरल हो रही जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान के रोकथाम के लिए संशोधन विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी है। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान होने की बात कही जा रही है।

बताया गया है कि संसद ने इससे पहले 1971 के कानून में संशोधन करने वाला विधेयक पारित किया था। पुराने प्रावधानों में मुख्य रूप से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के अपमान के संबंध में दंड का प्रावधान था। संशोधन के बाद ‘वंदे मातरम्’ को भी इसी कानूनी संरक्षण के दायरे में लाने की बात कही गई है।

क्या बदलेगा?

  • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को भी कानूनी प्रावधानों के दायरे में लाने की बात।
  • राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों के सम्मान को कानूनी संरक्षण मिलने का दावा।
  • राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान और गरिमा बनाए रखने पर जोर

Read more:–11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आयुष स्वास्थ्य मेला एवं योग अभ्यास का आयोजन…

You may also like