नई दिल्ली। देश की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था FSSAI ने Fortune ब्रांड के फोर्टिफाइड सनफ्लावर ऑयल के एक सैंपल को निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने के बाद कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला AWL Agri Business Ltd के Fortune “Fryola” Refined Sunflower Seed Oil से जुड़ा है।
गोवा से लिया गया था सैंपल
FSSAI के मुताबिक, एक लीटर तेल का सैंपल गोवा के Taj Fort Aguada Resort & Spa से लिया गया था। प्राथमिक फूड लैब में जांच के दौरान फोर्टिफाइड ऑयल में Vitamin A और Vitamin D की मात्रा निर्धारित सीमा से कम पाई गई। इसके बाद उत्पाद को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत “substandard” माना गया।
दोबारा जांच में भी सामने आई Vitamin D की कमी
कंपनी ने शुरुआती लैब रिपोर्ट को चुनौती दी और सैंपल की दोबारा जांच कराई गई। रेफरल लैब की जांच में भी Vitamin D की मात्रा निर्धारित मानक से काफी कम पाई गई। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई और गोवा के Adjudicating Officer ने कंपनी पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया।
जुर्माने की रकम सार्वजनिक नहीं
FSSAI ने कार्रवाई की पुष्टि की है, लेकिन कितने रुपये का जुर्माना लगाया गया, इसकी राशि सार्वजनिक नहीं की गई है।
कंपनी ने क्या कहा?
AWL Agri Business की ओर से कहा गया है कि मामला मुख्य रूप से फोर्टिफिकेशन यानी तेल में निर्धारित मात्रा में विटामिन मिलाने के मानकों से जुड़ा है। कंपनी ने उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर अलग रुख स्पष्ट किया है और आगे कानूनी उपायों का संकेत दिया है।
Read more: रायपुर में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का स्वास्थ्य मंत्री से सौजन्य भेंट, दो महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे