Home » Blog » Tata की इस SUV ने जीता ग्राहकों का दिल, बिक्री में 98% की जोरदार ग्रोथ…

Tata की इस SUV ने जीता ग्राहकों का दिल, बिक्री में 98% की जोरदार ग्रोथ…

by desk

नई दिल्ली। Tata Motors के लिए बीता महीना बिक्री के लिहाज से शानदार रहा। कंपनी की माइक्रो-SUV Tata Punch सबसे बड़ी स्टार बनकर उभरी। Punch की 21,313 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 98% अधिक है।

Punch के अलावा Tata Nexon ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई Tata Sierra ने भी शुरुआती दौर में अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया और 6,327 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

हालांकि, Tata Motors के सभी मॉडल्स का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा। Altroz, Curvv और Tigor की बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट देखने को मिली।

कुल मिलाकर, SUV सेगमेंट में Punch और Nexon ने कंपनी को मजबूती दी, जबकि Sierra की शुरुआती बिक्री ने भी बाजार में उसकी मजबूत शुरुआत के संकेत दिए हैं।

You may also like