Home » Blog » *दिशा कॉलेज, कोटा में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित*

*दिशा कॉलेज, कोटा में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित*

by desk

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान की कड़ी में आज दिनांक 25.08.2026 को पुलिस उपायुक्त, जोन-पश्चिम  रॉबिसन गुडिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-पश्चिम राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त, अनुभाग आजाद चौक ईशु अग्रवाल की उपस्थिति में थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत दिशा कॉलेज, कोटा, रायपुर में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त, जोन-पश्चिम रॉबिसन गुडिया, एवं सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को साइबर फ्रॉड एवं साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने, अज्ञात कॉल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने के संबंध में जागरूक किया गया।

साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को क्यूआर कोड स्कैन कर सेल्फी लेने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता एवं जागरूकता को ही सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय बताया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 250-300 छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ ने सहभागिता की तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

*मुख्य बिंदु*

• छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान की कड़ी में दिनांक 25.08.2026 को थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत दिशा कॉलेज, कोटा, रायपुर में कार्यक्रम आयोजित।

• डीसीपी जोन-पश्चिम श्री रॉबिसन गुडिया, एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा एवं एसीपी आजाद चौक श्री ईशु अग्रवाल की उपस्थिति।

• साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, अज्ञात कॉल एवं सोशल मीडिया ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।

• उपस्थित लोगों से अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील।

• क्यूआर कोड स्कैन कर सेल्फी लेने तथा सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया।

• कार्यक्रम में लगभग 250-300 छात्र-छात्राएं एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

_रायपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑफर के झांसे में न आएं तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।_

You may also like