Home » Blog » Everest Hing पर FSSAI का बड़ा एक्शन, बिक्री पर तत्काल रोक; चिकन और गरम मसाला भी जांच के घेरे में

Everest Hing पर FSSAI का बड़ा एक्शन, बिक्री पर तत्काल रोक; चिकन और गरम मसाला भी जांच के घेरे में

Everest Hing पर FSSAI का बड़ा एक्शन, बिक्री पर तत्काल रोक; चिकन और गरम मसाला भी जांच के घेरे में

by desk

नई दिल्ली। लोकप्रिय मसाला ब्रांड Everest Food Products की कंपाउंडेड हींग को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ा कदम उठाया है। जांच में हींग के कुछ सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने और गलत लेबलिंग से जुड़े मामले सामने आने के बाद FSSAI ने इसकी बिक्री पर अगले आदेश तक तत्काल रोक लगा दी है।

जांच में क्या मिला?

FSSAI के अनुसार Everest की कंपाउंडेड हींग के सैंपल में Alcohol-Soluble Extract निर्धारित मानक से कम पाया गया। नियमों के मुताबिक इसकी मात्रा कम से कम 5% होनी चाहिए, जबकि कुछ सैंपल में यह 0%, 3.29% और 4.4% तक पाया गया। इसी आधार पर उत्पाद को सब-स्टैंडर्ड बताया गया।

FSSAI ने Everest को स्थिति सुधारने के लिए एक्शन प्लान जमा करने और बाजार में मौजूद सब-स्टैंडर्ड उत्पादों को स्वैच्छिक रूप से वापस लेने की सलाह भी दी है।

गरम मसाला और चिकन मसाला भी जांच में

FSSAI ने Everest के Garam Masala, Chicken Masala और Egg Curry Masala से जुड़े कुछ अनुपालन संबंधी मामलों को भी चिन्हित किया है। इनमें लेबल पर 5% से अधिक नमक की मात्रा की घोषणा न करने और मसाले की सामग्री से जुड़ी जानकारी सही तरीके से न देने जैसी गड़बड़ियां बताई गई हैं। हालांकि, इन तीनों उत्पादों पर फिलहाल बिक्री प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

LG (Laljee Godhoo) की हींग पर भी कार्रवाई

FSSAI ने Laljee Godhoo and Company की कंपाउंडेड हींग पर भी कार्रवाई की है। जांच में उसके उत्पादों में गुणवत्ता संबंधी खामियां और कुछ सैंपल में निर्धारित सीमा से अधिक स्टार्च पाए जाने की बात सामने आई है।

ग्राहकों के लिए क्या मतलब?

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार रोक Everest की compounded hing और Laljee Godhoo की संबंधित हींग पर है, न कि Everest के सभी मसालों पर। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी पोस्ट कि “Everest के सभी मसाले बैन हो गए” सही नहीं है।

Read more:भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन, 18,600 फीट की ऊंचाई से घायल व्यक्ति को हेलिकॉप्टर से बचाया

You may also like