10
महासमुंद : आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिले में निर्धारित विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, राज्य नोडल अधिकारी शिवम मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुपमा आनंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सूचकांकों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।