4
Niभारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।