Home » Blog » बैंक हड़ताल कन्फर्म: 28-30 सितंबर को लगातार 5 दिन ठप रह सकती हैं शाखा सेवाएं, जानें पूरी वजह…

बैंक हड़ताल कन्फर्म: 28-30 सितंबर को लगातार 5 दिन ठप रह सकती हैं शाखा सेवाएं, जानें पूरी वजह…

UFBU ने 28-30 सितंबर की तीन दिन की बैंक हड़ताल की पुष्टि कर दी है। वीकेंड मिलाकर लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। जानें मांगें और असर।

by desk

देश में बैंकिंग सेवाओं पर एक बड़ा संकट मंडरा रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने सरकार और भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद 28, 29 और 30 सितंबर की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की पुष्टि कर दी है।

लगातार 5 दिन का संकट

26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसके ठीक बाद 28 से 30 सितंबर की हड़ताल आ रही है। यानी ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक शाखा-स्तर की बैंकिंग सेवाओं में रुकावट झेलनी पड़ सकती है।

सबसे बड़ी मांग: 5 दिन का बैंकिंग सप्ताह

यूनियनों की मुख्य मांग है कि सभी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू हो, यानी सभी शनिवार को छुट्टी घोषित की जाए। यूनियनों का कहना है कि यह प्रस्ताव मार्च 2024 के वेतन समझौते का हिस्सा था और अब इसे लागू किया जाना चाहिए। सरकार का कहना है कि यह मुद्दा अभी विचाराधीन है और कई पक्षों की राय लेनी बाकी है।

अन्य मांगें

पेंशन को अपडेट और बेहतर करना, सभी पेंशनभोगियों के लिए एक समान महंगाई भत्ता फॉर्मूला और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का विकल्प भी यूनियनों की मांगों में शामिल है। परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को लेकर भी यूनियनों ने आपत्ति जताई है।

30 सितंबर की खास अहमियत

हड़ताल की तारीखें बेहद संवेदनशील मानी जा रही हैं, क्योंकि 30 सितंबर बैंकों के लिए छमाही समापन की तारीख है, जो रिकंसिलिएशन, प्रोविजनिंग, ट्रेजरी और मार्केट ऑपरेशंस के लिहाज से अहम होती है।

पहले भी हो चुकी है हड़ताल

UFBU के तहत बैंक यूनियनें इन्हीं मांगों को लेकर 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल पहले ही कर चुकी हैं।

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

अगर पांच दिन बैंकिंग सप्ताह का मुद्दा हल नहीं हुआ, तो यूनियनों ने 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान भी कर रखा है।

ग्राहकों के लिए सलाह

वित्त मंत्रालय ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल न होने की अपील की है। सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी ब्रांच काम, जैसे बड़ी नकद जमा-निकासी, चेक जमा करना या लोन दस्तावेज जमा करना, समय से पहले निपटा लें और मोबाइल बैंकिंग, ATM, इंटरनेट बैंकिंग, BC पॉइंट और UPI जैसी डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल करें।

Read more:-28-30 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल, SBI ने ग्राहकों को पहले ही जरूरी काम निपटाने की दी सलाह

You may also like