Home » Blog » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली साइबर जागृति सेल्फी, साइबर अपराध से सतर्क रहने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली साइबर जागृति सेल्फी, साइबर अपराध से सतर्क रहने का दिया संदेश

by desk

साइबर जागृति एवं साइबर संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लोगों से साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान में भागीदार बनने की अपील की

रायपुर। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागृति एवं साइबर संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर जागृति सेल्फी लेकर लोगों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।

सेवा से संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लगाए गए साइबर जागृति अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराध मुक्त समाज बनाने के प्रयासों में भागीदार बनने की अपील की।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी जरूरी

मुख्यमंत्री ने लोगों से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने का संदेश दिया। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने भी नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर भरोसा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाने की अपील की है।

  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP शेयर न करें
  • किसी अनजान APK लिंक पर क्लिक न करें
  • अनजान लोगों की WhatsApp वीडियो कॉल रिसीव करने से बचें।
  • ATM PIN और आधार नंबर जैसी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  • सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करें।
  • अपने अकाउंट और सोशल मीडिया के पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें
  • किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर भरोसा करें।
  • मोबाइल ऐप केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।

साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर करें कॉल

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराने के बजाय तत्काल कार्रवाई करें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। इसके अलावा cybercrime.gov.in के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक रहने और सुरक्षित डिजिटल समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

You may also like