Home » Blog » आप भी है गरबा के शौकीन तो हो जाइए तैयार.. महाराष्‍ट्र मंडल में रास गरबा 16 से…

आप भी है गरबा के शौकीन तो हो जाइए तैयार.. महाराष्‍ट्र मंडल में रास गरबा 16 से…

by desk

रायपुर। जी हां… अगर आपको भी गरबा करने का शौक है और आपको लगता है कि पैसे लेकर पासेस लेना हमारे बस का नहीं तो महाराष्ट्र मंडल रायुपर आपके लिए लेकर आया है तीन दिवसीय गरबा महोत्सव। इस गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए आपको पैसे देकर पासेस लेने की जरूरत नहीं है। बस गरबा में शामिल होने के लिए आपको महाऱाष्ट्र मंडल कार्यालय में आकर पंजीयन कराना होगा।

महाराष्‍ट्र मंडल की युवा समिति शारदीय नवरात्रि की षष्ठी यानी 16 अक्‍टूबर से तीन दिवसीय रास गरबा का आयोजन कर रही है। शुक्रवार से प्रतिदिन रात आठ बजे शुरू होने वाला राग गरबा बेहद परंपरागत परिधान के साथ अनुशासित तरीके से किया जाएगा। केवल देवी मां के भक्ति गीतों पर ही घेरा बनाकर रास गरबा किया जाएगा। युवा समिति के पुरुष प्रमुख शुभम् पुराणिक ने बताया कि हर रोज सर्वश्रेष्‍ठ परिधान, अनुशासन, स्‍टेप्‍स जैसे अनेक केटेगरी में प्रतिभागियों को पुरस्‍कृत किया जाएगा।

चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्‍ट्र मंडल के लॉन एरिया में होने वाला रास गरबा में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्‍क है, लेकिन इसमें शामिल होने वालों को पहले मंडल कार्यालय में आकर पंजीयन करवाकर पास लेना आवश्‍यक होगा।

Read more:-गरबा प्रेमियों के लिए खुशखबरी,रायपुर में 16 अक्टूबर से निशुल्क रास गरबा महोत्सव

You may also like