Home » Blog » रायपुर में 65 शालिग्राम संग तुलसी विवाह, आज निकलेगी भव्य बारात

रायपुर में 65 शालिग्राम संग तुलसी विवाह, आज निकलेगी भव्य बारात

by desk

रायपुर में 65 शालिग्राम संग तुलसी विवाह, आज निकलेगी भव्य बारात

 

रायपुर, 20 नवंबर 2026। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में धार्मिक उत्सव की विशेष तैयारियां की गई हैं। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन शुरू हो रहा है। इस आयोजन में 65 यजमान जोड़े शामिल होंगे।

देवउठनी एकादशी पर तारीख का असमंजस, छत्तीसगढ़ में 21 नवंबर को भी होंगे आयोजन

 

रायपुर, 20 नवंबर 2026। देवउठनी एकादशी को लेकर इस वर्ष अलग-अलग तारीखों की चर्चा के बीच छत्तीसगढ़ में धार्मिक आयोजन की तैयारियां जारी हैं। देश के कई हिस्सों में 20 नवंबर को एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ के कई मंदिरों में 21 नवंबर को पर्व मनाने की तैयारी है।

 

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 20 नवंबर की सुबह लगभग 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर की सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। इसी कारण व्रत और पूजा की तारीख को लेकर अलग-अलग परंपराओं के अनुसार अंतर देखने को मिल रहा है।

 

रायपुर के हाटकेश्वरनाथ महादेव घाट से जुड़े पंडित सुरेश गिरी गोस्वामी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अधिकतर स्थानों में 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इसी दिन शाम को तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाएगा।

 

ऐसे में श्रद्धालुओं को अपने स्थानीय मंदिर और मान्य पंचांग के अनुसार पूजा एवं व्रत की तारीख तय करने की सलाह दी जा रही है।

महोत्सव के पहले दिन भगवान शालिग्राम की पारंपरिक विवाह रस्में निभाई जाएंगी। इसमें हल्दी की रस्म, एकादशी व्रत कथा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद भगवान शालिग्राम की बारात निकाली जाएगी और माता तुलसी के साथ विवाह की रस्म संपन्न होगी।

 

शनिवार को होगा हवन और गोदान

 

आयोजन के दूसरे दिन 21 नवंबर को गोदान, हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान 27 ब्राह्मण जोड़ों का विशेष पूजन किया जाएगा। पूजा के बाद उन्हें भोजन भी कराया जाएगा।

 

वनबंधु परिषद महिला समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे।

 

क्या है देवउठनी एकादशी का महत्व?

 

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने की विशेष परंपरा भी है।

You may also like