Home » Blog » हिंडन में वायु सेना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल: पहली बार परेड में ब्रह्मोस मिसाइल और महिला जवान, 8 अक्टूबर को मनेगा 94वां स्थापना दिवस…

हिंडन में वायु सेना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल: पहली बार परेड में ब्रह्मोस मिसाइल और महिला जवान, 8 अक्टूबर को मनेगा 94वां स्थापना दिवस…

भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर, गुरुवार को अपना 94वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है।

by desk

गाजियाबाद। भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर, गुरुवार को अपना 94वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इससे पहले मंगलवार को हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर मुख्य परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस बार प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल को शामिल किया गया है और परेड में महिला जवान भी पहली बार दिखीं।

राष्ट्रगान और तिरंगे के साथ शुरुआत

रिहर्सल की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। राष्ट्रगान के दौरान मैदान के ऊपर एक हेलीकॉप्टर तिरंगा लेकर उड़ा, जिसे नीचे खड़े जवानों ने सलामी दी।

अचूक, अभेद्य, सटीक’ थीम

इस बार वायु सेना अपना स्थापना दिवस ‘अचूक, अभेद्य, सटीक’ थीम पर मना रही है। परेड का आयोजन हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर होगा।

एयर चीफ मार्शल लेंगे सलामी

8 अक्टूबर को हिंडन में होने वाली मुख्य परेड की सलामी वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह लेंगे। समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे।

एयर शो नहीं, पर फ्लाईपास्ट होगा

इस बार भी हिंडन में बड़े स्तर का एयर शो नहीं होगा, लेकिन फ्लाईपास्ट और चुनिंदा हवाई करतब के जरिए वायु सेना अपनी ऑपरेशनल ताकत दिखाएगी। ब्रह्मोस की प्रदर्शनी से वायु सेना की बढ़ती स्ट्राइक क्षमता और स्वदेशी ताकत की झलक मिलेगी। इस साल वायु सेना दिवस का एक बड़ा आकर्षण वाराणसी भी है, जिसे चुनकर वायु सेना अपने एयर शो को देश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक केंद्र तक ले जा रही है।

क्यों मनाया जाता है यह दिन

वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन 1932 में भारतीय वायु सेना के देश की सशस्त्र सेनाओं में आधिकारिक रूप से शामिल होने की याद दिलाता है।

रक्षा मंत्रालय की जानकारी

रक्षा मंत्रालय ने 4 अक्टूबर को बताया था कि 8 अक्टूबर को हिंडन में परेड, एयर वॉरियर ड्रिल टीम और ड्रमर्स टीम की प्रस्तुति, हेरिटेज फ्लाइट का हवाई प्रदर्शन और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों की प्रदर्शनी होगी।

Read more:-चुनाव आयोग मार्च पर पुलिस का बैरिकेड: राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़े, राहुल-प्रियंका, अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में…

You may also like