Home » Blog » CGSOS: 10वीं-12वीं की नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 10 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

CGSOS: 10वीं-12वीं की नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 10 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

by desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओपन स्कूल के परीक्षार्थी निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

10 अक्टूबर तक सामान्य शुल्क में आवेदन

परीक्षार्थी 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा।

 लेट फीस के साथ मिलेगा एक और मौका

जिन परीक्षार्थियों से सामान्य समय-सीमा में आवेदन नहीं हो पाएगा, वे 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।

अध्ययन केंद्र के लिए 19 अक्टूबर अंतिम तारीख

अध्ययन केंद्रों को परीक्षार्थियों के आवेदन 19 अक्टूबर 2026 तक जिला समन्वयक केंद्र में जमा करने होंगे।

परीक्षार्थी आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पूरा करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नजदीकी मान्यता प्राप्त अध्ययन केंद्र में फॉर्म जमा करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: https://sos.cg.nic.in/

Read more:वैवाहिक बलात्कार कानून पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई! शादी के भीतर सहमति और अधिकारों पर उठे अहम सवाल

You may also like