Home » Blog » गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की…

गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की…

मुख्यमंत्री ने लंगर में ग्रहण किया प्रसाद

by desk

राज्य डेस्क, रायपुर। गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भिलाई के गुरुद्वारा श्री सिंगसभा सेक्टर-6 में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय श्रद्धाभाव से लंगर में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका तथा लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जताई श्रद्धा

प्रकाश पर्व समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए सभी का एकत्रित होना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाने का अवसर मिलना सभी के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

You may also like