ग्लैस्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) का आज (2 अगस्त) 11वां और अंतिम दिन है। भारत अपने 10वें दिन के बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन (7 स्वर्ण और 3 रजत) के दम पर कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत, 9 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। आखिरी दिन भारत के पास 40 पदकों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने का मौका है, जिसे लेकर जूडो और ट्रैक साइक्लिंग के एथलीटों ने आज मैदान संभाला।जूडो में मिला-जुला दिन: ईशरूप नरंग से ब्रॉन्ज की उम्मीदआज भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें जूडो मैट से थीं। महिलाओं के -78 किलोग्राम वर्ग में भारत की ईशरूप नरंग क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एम्मा रीड से इपोन (Ippon) के जरिए हार गईं। हालांकि, इस हार के बाद भी ईशरूप रेपेचेज (Repechage) राउंड जीतकर अब कांस्य पदक (Bronze Medal) के मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं पुरुषों के वर्ग में निराशा हाथ लगी; 100 किलोग्राम वर्ग में अवतार सिंह साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से हारकर बाहर हो गए। इसके तुरंत बाद +100 किलोग्राम वर्ग में भारत के यश घांगस को भी वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस के खिलाफ राउंड ऑफ-16 में शिकस्त का सामना करना पड़ा।ट्रैक साइक्लिंग: रोनाल्डो सिंह रहे 11वें स्थान परट्रैक साइक्लिंग में भारत के स्टार साइक्लिस्ट रोनाल्डो सिंह लातोंजम ने पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा के फाइनल (मेडल इवेंट) में हिस्सा लिया। रोनाल्डो ने 1:04.191 का समय निकाला और वह पदक की रेस से बाहर होकर 11वें स्थान पर रहे। इसके अलावा पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस के क्वालिफाइंग राउंड में हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार ने भी चुनौती पेश की। देर रात महिला पैरा-साइक्लिंग स्पर्धा में लीशा दास भी देश का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।मेजबानी का ऐतिहासिक पल: अहमदाबाद 2030 को कमानभारतीय खेलों के लिहाज से आज की क्लोजिंग सेरेमनी (समापन समारोह) बेहद ऐतिहासिक होने वाली है। ग्लैस्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन के दौरान आधिकारिक रूप से कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा और बैटन भारत के अहमदाबाद शहर को सौंप दिया जाएगा। अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आधिकारिक मेजबान है। इस पल को यादगार बनाने के लिए समारोह में भारतीय कलाकार शंकर महादेवन और रश्मिका मंदाना अपनी प्रस्तुति देंगे।
CWG 2026 Day 11: कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारत की नजरें 40वें मेडल पर; जूडो में ईशरूप कांस्य पदक की रेस में, साइक्लिंग में हाथ लगी निराशा
11 दिनों के महाकुंभ का आज होगा समापन, क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के 'अहमदाबाद' को आधिकारिक रूप से सौंपी जाएगी 2030 खेलों की मेजबानी
15