Home » Blog » लोकभवन में संविधान दिवस पर गूंजा प्रस्तावना का वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

लोकभवन में संविधान दिवस पर गूंजा प्रस्तावना का वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

by desk

रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रायपुर स्थित लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोकभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के मूल सिद्धांतों को याद किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस अवसर पर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में देशभर में संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान की प्रस्तावना भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करने के संकल्प को व्यक्त करती है।

You may also like