Home » Blog » रायपुर में आज शाम ट्रैफिक डायवर्ट: मरीन ड्राइव से शारदा चौक तक कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित, पार्किंग की भी व्यवस्था..

रायपुर में आज शाम ट्रैफिक डायवर्ट: मरीन ड्राइव से शारदा चौक तक कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित, पार्किंग की भी व्यवस्था..

रायपुर में आज शाम ट्रैफिक डायवर्ट: मरीन ड्राइव से शारदा चौक तक कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित, पार्किंग की भी व्यवस्था

by desk

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 को रायपुर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने शहर के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

कार्यक्रम का समय शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर कुछ प्रमुख मार्गों पर दोनों ओर से आवागमन प्रभावित रहेगा।

इन मार्गों पर प्रभावित रहेगा यातायात

तेलीबांधा → भगत सिंह चौक → अंबेडकर/खजाना चौक → शास्त्री चौक → जय स्तंभ चौक → शारदा चौक तक दोनों ओर।

भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडर ब्रिज तक दोनों ओर।

आनंद नगर चौक से भारत माता चौक एवं कटोरा तालाब चौक तक दोनों ओर।

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है। इनमें गॉस मेमोरियल ग्राउंड, मल्टी लेवल पार्किंग अंबेडकर चौक, ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग, शांति नगर विमतारा रोड, सूर्य नमस्कार केनाल रोड और BTI ग्राउंड शंकर नगर शामिल हैं।

नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

यातायात पुलिस रायपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि 17 सितंबर को शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक कार्यक्रम वाले मार्गों का अनावश्यक उपयोग न करें। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही इन क्षेत्रों की ओर जाएं और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Read more:-खेती में मिट्टी की सेहत बताएगा सूती कपड़ा, 2 महीने के प्रयोग से सामने आएगा मिट्टी में जीवों की सक्रियता

You may also like