रकम वसूलने के बाद गिरोह ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली रुक्मणी चतुर्वेदी नाम की महिला से नोनीराम की शादी करवा दी।शादी संपन्न होने के बाद रुक्मणी दुल्हन बनकर नोनीराम के घर आ गई, लेकिन उसका इरादा बस लूट का था। शादी के महज तीन दिन बाद, जैसे ही रुक्मणी को मौका मिला, वह घर की अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद, चांदी के कीमती जेवर और अपना मंगलसूत्र समेटकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति की शिकायत पर जैसीनगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 26 जून को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के कड़े निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मुख्य आरोपी महिला रुक्मणी चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर, गिरोह के दो अन्य सदस्यों, अरविंद विभार (राजस्थान) और कार चालक सोनू अहिरवार (दमोह), को भी दबोच लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह द्वारा अन्य स्थानों पर की गई ठगी के मामलों की जांच कर रही है
सागर में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश: शादी के तीसरे दिन कैश और जेवर लेकर भागी महिला समेत 3 आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर ऐंठे 1.20 लाख रुपये, छत्तीसगढ़, राजस्थान और एमपी के आरोपियों का अंतरराज्यीय गिरोह जेल भेजा गया
13