राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के कलाकारों को मिला बड़ा सम्मान, 50 शिल्पकारों से मिलीं मुर्मु

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का गौरव मिला है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदेश के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में कोंडागांव और रायगढ़ के कलाकार शामिल थे।

इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पीढ़ियों से धातु पर अपनी कला का जादू बिखेर रहे इन शिल्पकारों को राष्ट्रपति भवन में अपनी विरासत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड में पंजीकृत कोंडागांव और रायगढ़ के बेलमेटल कलाकारों से मिलने की इच्छा जताई थी। इसी पहल के तहत 50 कलाकारों का दल राष्ट्रपति भवन पहुंचा। इस दौरान छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत और सचिव राजेश सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

क्या है छत्तीसगढ़ की बेलमेटल कला की खासियत?

छत्तीसगढ़ की बेलमेटल कला अपनी अनूठी बनावट और पारंपरिक तकनीक के लिए देशभर में पहचान रखती है। बस्तर की प्रसिद्ध ढोकरा कला इसी शिल्प परंपरा का प्रमुख हिस्सा है। कलाकार धातु से देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों और ग्रामीण जीवन से जुड़ी आकर्षक आकृतियां तैयार करते हैं।

कोंडागांव के कई परिवार पीढ़ियों से इस हुनर को सहेजते आ रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में मिली यह पहचान उन कलाकारों के लिए खास है, जो आधुनिक दौर में भी अपनी पुरखों की कला और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए हैं।

Related posts

शाहरुख खान के इस को-स्टार की हालत देख भावुक हुए फैंस, 4 कुत्तों से बिछड़ने का दर्द छलका

राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड का फिर हुआ जिक्र! पूछने पर दिया ये जवाब

बालोद में जनजातीय गौरव दिवस की भव्य तैयारी! जानिए क्या होगा खास