Home » Blog » साइबर क्राइम से बचाव: कानून, हेल्पलाइन और सुरक्षा के उपाय

साइबर क्राइम से बचाव: कानून, हेल्पलाइन और सुरक्षा के उपाय

OTP ठगी से लेकर ऑनलाइन फ्रॉड तक — IT Act और BNS 2023 के तहत सजा के प्रावधान और तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

by desk

आज का युग इंटरनेट का युग है. मोबाइल, UPI, सोशल मीडिया ने जीवन आसान किया है, लेकिन साथ में साइबर क्राइम जैसी नई समस्या भी लाई है. साइबर क्राइम का मतलब है कंप्यूटर और इंटरनेट के जरिए किया जाने वाला अपराध. आजकल OTP ठगी, फर्जी लोन ऐप, फेसबुक,इंस्टा हैक, अश्लील वीडियो वायरल करना, ऑनलाइन फ्रॉड और बच्चों के साथ साइबर बुलिंग आम हो गया है. लालच और जानकारी की कमी के कारण लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं. एक क्लिक में बैंक खाता खाली हो जाता है और इज्जत भी चली जाती है. साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है. किसी को OTP, CVV, पासवर्ड न बताएं. अनजान लिंक पर क्लिक न करें. सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें. बच्चों पर इंटरनेट की निगरानी रखें. “सोच-समझकर क्लिक करें, साइबर ठगों से बचें” यही आज की जरूरत है.

IT Act 2000 और BNS 2023
1. IT Act 2000 धारा 66 हैकिंग, डेटा चोरी, वायरस फैलाने पर 3 साल तक जेल + 5 लाख जुर्माना
2. IT Act धारा 66C/66D आधार, पैन, OTP चुराकर फ्रॉड करने पर 3 साल जेल + 1 लाख जुर्माना
3. IT Act धारा 67 अश्लील वीडियो भेजना/वायरल करना – 5 साल तक जेल
4. BNS 2023 धारा 318 ऑनलाइन ठगी, UPI फ्रॉड – 3 से 7 साल तक जेल

महत्वपूर्ण: पैसे जाने के 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट करें तो 80% चांस है पैसा वापस आ जाए. पुलिस को तुरंत सूचित कर FIR/शिकायत करवाए और पुलिस को पीड़ित की रिपोर्ट को गंभीरता से लेना चाहिए. 1930 हेल्पलाइन और http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करवाना.

1. पुलीस को तकनीकी जांच कर मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट, IP Address ट्रेस करके ठग तक पहुंचना चाहिए.
2. पुलीस को जागरूकता अभियान स्कूल, कॉलेज और गांव में “डिजिटल सुरक्षा” पर कैंप लगाना चाहिए.
3. पुलीस को सोशल मीडिया निगरानी फर्जी पेज, अश्लील कंटेंट और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए.
4. पीड़ितों की मदद कर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जांच कर साइबर अपराध में तुरंत केस दर्ज कर संवेदनशीलता से निपटना चाहिए.
5. सबसे जरूरी 3 नंबर याद रखें 1930 साइबर हेल्पलाइन, पैसा फ्रॉड होने पर तुरंत कॉल करें.
6. 112 – पुलिस इमरजेंसी
7. cybercrime.gov.in – ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर करे.

– मोनिता साहू (अधिवक्ता), रायपुर, छत्तीसगढ़

 

अस्वीकरण: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं. इससे सहमत या असहमत होना पाठकों का व्यक्तिगत अधिकार है. यह लेख जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से है, यह किसी भी प्रकार की पेशेवर सलाह का विकल्प नहीं है.

You may also like