Home » Blog » अवैध देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

अवैध देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

आरोपी के कब्जे से 30 पाउच में कुल 5.400 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब बरामद।*

by desk

डीसीपी पश्चिम जोन। रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है l

दिनांक 26.08.2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंद्रप्रस्थ फेस-2 वाटर पार्क के पास एक व्यक्ति लाल टी-शर्ट एवं हल्का आसमानी फूल पैंट पहने अवैध रूप से देशी शराब बिक्री हेतु रखा हुआ है।

सूचना पर थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम *अभिनेश उर्फ रेबो, पिता आपीन बाग, उम्र 26 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी मीरा नगर, इंद्रप्रस्थ थाना डी.डी. नगर, रायपुर* बताया।

आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद-पीले सीमेंट के बोरे में 30 पाउच देशी मदिरा मसाला शराब, प्रत्येक पाउच में 180 एमएल, कुल 5.400 लीटर शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,000/- एवं बिक्री रकम ₹150/- बताई गई।

मौके की कार्रवाई उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया ।

ये भी पढ़ें-*ईद जुलूस के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना और हुज्जतबाजी करना पड़ा भारी*,…

You may also like