World News: बचपन में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद ठीक हुए एक किशोर ने अब अस्पताल में इलाज करा रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल शुरू की है। कनाडा के Alexander Ackled-Dold ने उस अस्पताल के बच्चों के लिए LEGO मिनी-फिगर्स जुटाने का अभियान शुरू किया, जहां कभी उनका इलाज हुआ था।
इलाज के दौरान मिली छोटी-छोटी खुशियां बनीं प्रेरणा
Alexander को बचपन में ल्यूकेमिया का इलाज कराना पड़ा था। इलाज के दौरान वह कई बार अस्पताल आते-जाते थे। उनका कहना है कि अस्पताल के स्टाफ का व्यवहार हमेशा अच्छा रहा। नर्सें उनके बैंडेज पर स्माइली फेस बनाती थीं और एक वॉलंटियर बच्चों को LEGO मिनी-फिगर्स दिया करता था।
इलाज के दौरान मिली ये छोटी-छोटी खुशियां Alexander को आज भी याद हैं। इसी अनुभव ने उन्हें बड़ा होने के बाद दूसरे बच्चों के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया।
शुरू किया Southlake Superheroes अभियान
अब Grade 12 में पढ़ रहे और कैंसर से उबर चुके Alexander ने अपने परिवार के साथ सितंबर में Southlake Superheroes donation drive शुरू की। इसका उद्देश्य Southlake के Pediatric Oncology Clinic में इलाज करा रहे बच्चों के लिए LEGO फिगर्स और नए LEGO सेट उपलब्ध कराना है।
अभियान के तहत अब तक 573 LEGO मिनी-फिगर्स दान किए जा चुके हैं, जबकि 2,575 डॉलर से अधिक की राशि जुटाई गई है। इस पैसे का इस्तेमाल नए LEGO सेट उपलब्ध कराने में मदद के लिए किया जाएगा।
इलाज के दौरान बच्चों के लिए बनेगा अच्छा distraction
Alexander और उनके परिवार का कहना है कि अस्पताल में इलाज करा रहे बच्चों के लिए LEGO एक सकारात्मक distraction का काम कर सकता है। इलाज के बीच उन्हें कुछ ऐसा मिलेगा, जिसका वे इंतजार कर सकें और जिसके साथ समय बिता सकें।
Alexander के पिता Simon Ackles-Dold ने बताया कि अभियान को शुरुआती तौर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उनके स्कूल के छोटे बच्चों ने भी अपने पुराने LEGO मिनी-फिगर्स दान किए हैं।
पुराने LEGO सेट क्यों नहीं लिए जा रहे?
अभियान में LEGO फिगर्स और नकद राशि का दान स्वीकार किया जा रहा है, लेकिन पुराने LEGO सेट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। इसकी वजह अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को sterilise करने की जरूरत है।
Alexander का परिवार आने वाले महीनों में इस अभियान को और आगे बढ़ाने और ज्यादा फंड जुटाने की उम्मीद कर रहा है।
जिस जगह से मिली मदद, वहीं लौटाया प्यार
Alexander के लिए यह पहल सिर्फ LEGO दान करने तक सीमित नहीं है। कई साल बाद उसी अस्पताल के स्टाफ से दोबारा मिलना उनके लिए भावनात्मक अनुभव रहा, जहां कभी उनका इलाज हुआ था।
बचपन में इलाज के दौरान उन्हें मिली छोटी-सी खुशी अब दूसरे बच्चों तक पहुंचाने की उनकी कोशिश एक सकारात्मक उदाहरण बन गई है।