Air India Flight Turbulence: फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में जोरदार झटका, 12 यात्री और क्रू सदस्य घायल

एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI 2379 में मंगलवार को लैंडिंग से पहले अचानक तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। टर्बुलेंस इतना जोरदार था कि विमान में बैठे यात्रियों को तेज झटके महसूस हुए और कुछ यात्रियों व क्रू सदस्यों को चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, विमान दिल्ली पहुंचने के दौरान नीचे उतर रहा था, तभी अचानक हवा में अस्थिरता के कारण विमान को तेज झटके लगे। इस दौरान यात्रियों में डर का माहौल बन गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, टर्बुलेंस उड़ान के दौरान हवा के अस्थिर प्रवाह के कारण होता है। कई बार यह बिना किसी स्पष्ट संकेत के भी हो सकता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट बांधकर रखना सबसे महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है।

Related posts

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का ग्रोथ इंजन, खनिज संपदा से बढ़ेंगे रोजगार और निवेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

NIT रायपुर में खुलेंगे तकनीकी नवाचार के नए रास्ते, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़: @ विजन /2047 की दिशा में नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार को मिल रहा प्रोत्साहन…