Breaking News 4 अगस्त 2026: आज की छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से लेकर भारी बारिश का यलो अलर्ट

आज की 10 प्रमुख खबरें।

by desk

4 अगस्त 2026

मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इंटर्न्स ने प्रशासन को ज्ञापनसौंपकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। हालांकि मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सली डंप से हथियार बरामद
सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का डंप बरामद किया है। मौके से एक ।315 बोर बोल्ट एक्शन राइफल, 47 जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताया है।

 ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मान किया। राज्य सरकार ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर गबन का आरोप
दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप को कर्मचारी की सैलरी में कथित गबन और पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। मामले की जांच जारी है।

कोरबा में तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रिकॉर्ड में अनियमितता मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। विभाग ने कई दुकानों का निरीक्षण कर दवा बिक्री संबंधी रिकॉर्ड की जांच की। अन्य दुकानों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

जरहागांव एल्डरमेन के शपथ ग्रहण पर उठा विवाद
मुंगेली जिले के जरहागांव नगर पंचायत के एल्डरमेन को अपने नगर के बजाय बरेला में शपथ दिलाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। कई पार्षद भी समारोह में शामिल नहीं हुए।

ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी डीएसपी और मिलेगा 30 लाख का इनाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। उन्हें 30 लाख रुपये की सम्मान राशि और पुलिस विभाग में सीधे डीएसपी (DSP) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

 पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, वन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बीजापुर जिले में नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को पुनर्वास नीति के तहत कुल 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में अब तक 580 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जो सामान्य औसत से 6% अधिक है। अगले 24 से 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, 11 ट्रेनें रद्द
बिलासपुर जोन में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सुरक्षा कारणों से आजाद हिंद एक्सप्रेस, दुरंतो और मुंबई-शालिमार जैसी 11 प्रमुख ट्रेनों को रद्द रखा गया है। इसके साथ ही 17 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और 6 को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

 

कोरबा में बिजली कर्मियों का बड़ा फैसला: 17 अगस्त से छत्तीसगढ़ में ठप हो सकती है बिजली

कोरबा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ (बीएमएस) ने लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पुरानी पेंशन बहाली, संविदा नियमितीकरण और वेज रिवीजन जैसी मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने आगामी 17 अगस्त से प्रदेशव्यापी कामबंद हड़ताल पर जाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है। प्रबंधन के उदासीन रवैये के विरोध में होने वाले इस बड़े आंदोलन से पूरे राज्य में बिजली व्यवस्था ठप होने और ब्लैकआउट का गहरा संकट खड़ा हो सकता है।

 

You may also like