29 अगस्त 2026 की ब्रेकिंग news..

1. नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 3 हजार के करीब लोग लापता  नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ में अब तक 626 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब3,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत-बचाव अभियान जारी है।

2. नेपाल के लिए भारत की मदद जारी 

भारत ने नेपाल में राहत अभियान के लिए मानवीय सहायता, मेडिकल टीम और टनल-रेस्क्यू विशेषज्ञ भेजे हैं। सैकड़ों भारतीयों के भी लापता होने की खबर है।

3. J&K में LoC के पास पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल

पुंछ-राजौरी क्षेत्र में सीमा पार से ड्रोन गतिविधि सामने आने के बाद सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

4. UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी

NTA ने 84 विषयों के UGC-NET जून 2026 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा दोबारा 9 और 10 सितंबर को होगी।

5. दिल्ली में CNG के दाम बढ़े

29 अगस्त से दिल्ली में CNG की कीमत बढ़कर ₹83.09 प्रति किलो हो गई है। नई दर सुबह 6 बजे से लागू हुई।

6. बिलासपुर में दो गुटों में झड़प, पथराव

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खपरगंज इलाके में विवाद के बाद मारपीट और पत्थरबाजी हुई। एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों के घायल होने की खबर है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

7. जशपुर में 520 किलो गांजा बरामद

छत्तीसगढ़ पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 520 किलो गांजा जब्त किया है। गांजे और तीन वाहनों की कुल कीमत करीब ₹3 करोड़ बताई गई है। एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

8. अमेरिका में Space Academy बनाने की तैयारी 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने West Point की तर्ज पर एक नई Space Academy बनाने की प्रक्रिया शुरू करने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

9. यूक्रेन-रूस युद्ध में ड्रोन हमले तेज करने का आदेश 

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ लंबी दूरी के ड्रोन हमलों को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

10. छत्तीसगढ़ में BJP के नए प्रदेश प्रभारी की चर्चा तेज

नितिन नबीन की जगह नए प्रदेश प्रभारी की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। कई नामों की चर्चा के बीच पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति पर नजर है।

Related posts

बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’….

सिहावा की बेटी भूमिजा साहू ने रचा इतिहास, ‘मिस सीजी डिजाइनर-2026’ का खिताब जीतकर बढ़ाया धमतरी का मान…