12 सितंबर की ब्रेकिंग news…

1 . BRICS देशों ने New Delhi Declaration

नई दिल्ली में BRICS देशों ने New Delhi Declaration अपनाया। मध्य-पूर्व के संघर्ष समेत कई वैश्विक मुद्दों पर संयुक्त रुख सामने आया।

2. PM मोदी–शी जिनपिंग की अहम मुलाकात

BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकात की। दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

3. Yemen में बड़ा सैन्य संकट

हूती विद्रोहियों की तेजी से बढ़त के बाद Bab el-Mandeb Strait पर नियंत्रण को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ गई है। यह वैश्विक तेल और व्यापार मार्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

4. Yemen से करीब 46 हजार लोग विस्थापित

Red Sea तट पर हूती लड़ाकों की बढ़त के बीच बड़ी संख्या में नागरिक अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

5. कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। ओडिशा में Yellow Alert भी जारी है।

6. जबलपुर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट सख्त

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर की लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के समाधान के लिए Expert Committee बनाने का निर्देश दिया है।

7. रायसेन जेल में कैदी ने गार्ड को गोली मारी

मध्यप्रदेश के रायसेन जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर देसी हथियार से जेल गार्ड को गोली मार दी। घटना के बाद जेल अधीक्षक को निलंबित किया गया।

8. भारत Junior Women’s Asia Cup के फाइनल में

भारत ने South Korea को 5–1 से हराकर Women’s Junior Asia Cup 2026 के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में भारत का सामना मेजबान चीन से होगा।

9. India–Afghanistan T20 से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी

भारत-अफगानिस्तान की पहली T20I 13 सितंबर को दिल्ली में होगी। BRICS Summit के साथ मैच होने के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।

10. Ukraine में भीषण हमले की खबर

यूक्रेन के Odesa में रूसी हमले में एक आवासीय इमारत को नुकसान पहुंचा और 23 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

Related posts

10-15 मिनट की डिलीवरी का दबाव अब नहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

CGSOS: 10वीं-12वीं की नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 10 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

IIT Hyderabad का बड़ा कदम! Working Professionals के लिए शुरू हुआ Applied AI Programme