रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1812 संविदा पदों को भरा जाएगा।
1 अक्टूबर से शुरू हुआ आवेदन
स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में जरूर जांचनी चाहिए।
व्याख्याता, शिक्षक समेत कई पद
भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक और अन्य शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं। रिक्त पदों की संख्या विषय और वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। पदवार एवं वर्गवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी भर्ती के PDF में दी गई है।
CBT परीक्षा से होगा चयन
अभ्यर्थियों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। उपलब्ध भर्ती जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच किया जाना प्रस्तावित है।
ध्यान रखें ये महत्वपूर्ण तारीखें
– कुल पद: 1812 संविदा पद
– आवेदन शुरू: 1 अक्टूबर 2026
– आवेदन की अंतिम तारीख: 21 अक्टूबर 2026
– चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
– परीक्षा अवधि: 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026
– पद: व्याख्याता, शिक्षक सहित अन्य शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पद
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, दस्तावेज और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Read more:-Gandhi Jayanti 2026: महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को याद करने का दिन….