छत्तीसगढ़ में 1812 संविदा पदों पर बड़ी भर्ती, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है। आवेदन लिंक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

1812 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत शैक्षणिक और स्कूल से जुड़े विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रमुख पदों में सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, अंग्रेजी शिक्षक, व्याख्याता, प्रधानपाठक सहित अन्य पद शामिल हैं।

पदवार संख्या की बात करें तो सहायक शिक्षक के 590 पद, प्रयोगशाला सहायक के 170 पद, अंग्रेजी शिक्षक के 106 पद और वाणिज्य व्याख्याता के 104 पद शामिल हैं। इसके अलावा अन्य व्याख्याता एवं प्रधानपाठक के कुल 511 पद बताए गए हैं। कला, विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, ग्रंथपाल समेत अन्य श्रेणियों के पद भी भर्ती में शामिल हैं।

CBT के जरिए होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में Computer Based Test (CBT) के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है। परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है।

सितंबर में जारी होगा ऑनलाइन आवेदन लिंक

अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। सितंबर महीने में ऑनलाइन आवेदन लिंक जारी होने की संभावना है। आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में मिलेगी।

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में 1812 संविदा पदों की यह भर्ती छत्तीसगढ़ में शिक्षक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े पदों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपनी पात्रता और पद की शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें।

Read more::-स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से पहाड़ी कोरवा महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, मां और नवजात स्वस्थ

Related posts

10-15 मिनट की डिलीवरी का दबाव अब नहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

CGSOS: 10वीं-12वीं की नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 10 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

IIT Hyderabad का बड़ा कदम! Working Professionals के लिए शुरू हुआ Applied AI Programme