साइबर ठगी के बाद पैसा वापस कैसे मिलेगा? जानें MRM पोर्टल का तरीका

₹50 हजार तक की साइबर ठगी की रकम बिना एफआईआर भी मिल सकती है वापस, जानें MRM पोर्टल की पूरी प्रक्रिया

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच आम नागरिकों के लिए राहत की खबर है। यदि साइबर ठगी के बाद पीड़ित की रकम समय पर शिकायत किए जाने के कारण होल्ड हो जाती है, तो पात्र नागरिक मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर अपनी रकम वापस पाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

खास बात यह है कि ₹50,000 तक की साइबर ठगी की राशि पात्रता पूरी होने पर बिना एफआईआर दर्ज कराए भी MRM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके वापस प्राप्त की जा सकती है।

रायपुर में 3 दिन में वापस मिली रकम

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के निवासी रजनीश गुप्ता साइबर ठगी के शिकार हुए थे। उनके मामले में ₹30,000 की राशि होल्ड हुई थी।

MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के बाद उन्हें महज 3 दिनों के भीतर ₹20,000 की राशि बैंक खाते में वापस मिल गई। यह मामला साइबर ठगी के बाद तत्काल शिकायत करने और उपलब्ध ऑनलाइन व्यवस्था का इस्तेमाल करने की अहमियत बताता है।

साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत क्या करें?

साइबर ठगी का शिकार होने पर समय गंवाए बिना सबसे पहले 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

MRM Portal

यदि ठगी की राशि होल्ड हो गई है, तो पात्रता के अनुसार MRM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर रकम वापस पाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

साइबर अपराध होने के बाद जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल, संदेश या ऑनलाइन लेनदेन को लेकर सतर्क रहें।

पुलिस की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि MRM पोर्टल की सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि साइबर ठगी के पात्र पीड़ित समय पर आवेदन कर अपनी होल्ड राशि वापस पाने की प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

 

Tip: किसी ने आपको चेक दिया था और वह चेक बाउंस/फर्जी निकला या उससे जुड़ी धोखाधड़ी हुई, तो उसे सामान्यतः MRM में दावा करने वाली साइबर-ठगी की श्रेणी में सीधे नहीं माना जाएगा।सिर्फ चेक बाउंस होने के आधार पर MRM में पैसा वापस लेने का दावा नहीं किया जा सकता। यह सामान्य बैंकिंग/कानूनी विवाद की अलग प्रक्रिया है।

Related posts

अर्जेंटीना में अचानक पीछे हटा समुद्र, दिखने लगी ‘नई जमीन’; वायरल वीडियो का क्या है सच?

तहसील की भागदौड़ खत्म करने की तैयारी, ऑनलाइन होगा जमीन सीमांकन का आवेदन…

भारत 6G की वैश्विक दौड़ में शामिल, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक