फैजान अंसारी ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में दी शिकायत, तत्काल गिरफ्तारी की मांग

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फैजान अंसारी ने पुलिस से अभिजीत दीपके को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

अंसारी का आरोप है कि अभिजीत दीपके के सहयोगियों ने पुणे और औरंगाबाद में अलग-अलग मौकों पर उन पर हमला किया था। उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया है कि इन घटनाओं से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं और उनके पास आरोपों के समर्थन में सबूत मौजूद हैं।

फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को दी शिकायत में मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमले की घटनाओं को लेकर पहले ही कानूनी प्रक्रिया चल रही है और अब वह अभिजीत दीपके के खिलाफ भी कार्रवाई चाहते हैं।

अंसारी ने हाल ही में सोनम वांगचुक से जुड़े मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने दिल्ली पुलिस और सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे दिल्ली का माहौल खराब होने से बचा।

वहीं, इससे पहले अभिजीत दीपके को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने भी कुछ सवाल उठाए थे। उन्होंने दीपके की विदेश में पढ़ाई और पारिवारिक आय को लेकर जांच की मांग की थी। इस मामले पर अभिजीत दीपके ने अपना पक्ष रखते हुए सरकार और संबंधित एजेंसियों पर सवाल उठाए थे।

फिलहाल फैजान अंसारी की शिकायत के बाद पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Related posts

18 सितम्बर की ब्रेकिंग न्यूज..

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

रायपुर के होटल-बार पर पुलिस की सख्ती, गेस्ट की आईडी से लेकर सीसीटीवी तक… जानें नए निर्देश