शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे Gen Z और Alpha के छात्र, बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन

शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे Gen Z और Alpha के छात्र, बारिश में भी प्रदर्शन जारी रहा। CG में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, शिक्षक की मांग को लेकर Gen Z और Alpha बच्चों ने उठाई आवाज उठाई।

छत्तीसगढ़ में  शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि Gen Z और Alpha Generation के छात्र अपने स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बारिश के बावजूद छात्र और स्थानीय लोग सड़क पर डटे नजर आए। हाथों में छाता लेकर प्रदर्शन कर रहे बच्चों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग उठाई।
छात्रों का कहना है कि शिक्षकों की कमी का सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों ने अपनी आवाज प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन का रास्ता अपनाया है।
बारिश के बीच बच्चों का यह प्रदर्शन अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है। लोगों का कहना है कि नई पीढ़ी अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा को लेकर जागरूक हो रही है।
अब देखना होगा कि छात्रों की इस मांग पर शिक्षा विभाग और प्रशासन कब तक कोई ठोस कदम उठाता है।

यह प्रोटेस्ट पेंड्रावन, जिला दुर्ग – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी और मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया तथा सड़क पर चक्काजाम किया।
सेलूद, जिला दुर्ग – यहां भी छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
तमासिवनी, अभनपुर/रायपुर क्षेत्र – शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से गणित शिक्षक समेत शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल में तालाबंदी और प्रदर्शन किया।

Read more:रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग..

Related posts

02 सितम्बर की ब्रेकिंग news

हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026

रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग..