इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्यूल चार्ज: 6 अक्टूबर से घरेलू टिकट पर ₹100-350 और अंतरराष्ट्रीय पर ₹2,500 तक ज्यादा लगेंगे

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। एयरलाइन ने सोमवार को घोषणा की कि बढ़ी हुई दरें 6 अक्टूबर से लागू होंगी। कंपनी ने इसकी वजह एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी बताई है।

सिर्फ नई बुकिंग पर लागू

संशोधित शुल्क 6 अक्टूबर 2026 को रात 12:01 बजे से की गई नई बुकिंग पर लागू होगा।

घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ा

घरेलू उड़ानों पर फ्यूल चार्ज अब ₹375 से ₹1,300 के बीच रहेगा। इससे हर टिकट पर ₹100 से ₹350 तक का बोझ बढ़ेगा।
– 500 किमी तक: ₹375
– 501 से 1,000 किमी: ₹600
– 1,001 से 1,500 किमी: ₹900 (पहले ₹600)
– 2,000 किमी से ज्यादा: ₹1,300

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शुल्क गंतव्य के हिसाब से अलग-अलग है। कुछ मार्गों पर प्रति सेक्टर ₹2,500 तक की बढ़ोतरी हुई है।

– उपमहाद्वीप के देशों के लिए 500 किमी तक की उड़ान पर शुल्क ₹900 से बढ़कर ₹1,000 हो गया।
– उपमहाद्वीप में 500 किमी से ज्यादा की उड़ान पर शुल्क ₹500 बढ़कर ₹3,000 हुआ।
– दक्षिण-पूर्व एशिया या चीन की 2,000 किमी तक की उड़ान पर शुल्क ₹3,500 से बढ़कर ₹5,500 हो गया।

क्यों बढ़ा शुल्क

इंडिगो के मुताबिक पिछले महीने की तुलना में ईंधन की कीमतों में 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ATF की लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊँचे स्तरों में पहुँच गई है। 1 अक्टूबर से घरेलू ATF ₹121 से ₹16 बढ़कर ₹137 प्रति लीटर हो गया। यह लगातार तीसरा महीना है जब ATF महँगा हुआ है।

कंपनी का पक्ष

इंडिगो ने कहा कि उसने फ्यूल चार्ज में “नपा-तुला” बदलाव किया है ताकि यात्रियों पर असर सीमित रहे और लागत का कुछ हिस्सा संतुलित हो सके। कंपनी के मुताबिक ईंधन की पूरी बढ़ी लागत की भरपाई के लिए इससे बड़ी बढ़ोतरी की जरूरत होती। जरूरत पड़ी तो ईंधन कीमतों पर नजर रखकर आगे और बदलाव किए जा सकते हैं।

पहले भी हुआ था बदलाव

इंडिगो ने फ्यूल चार्ज मार्च 2026 में शुरू किया था और अप्रैल में दूरी पर आधारित ढांचा लागू किया। अप्रैल के बाद यह दूसरी बढ़ोतरी है।

Read more:-30 साल पुरानी गंगा जल संधि पर नया विवाद, बांग्लादेश ने तीसरे पक्ष को शामिल करने की उठाई मांग

Related posts

07 अक्टूबर की ब्रेकिंग न्यूज

ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे BJP की मदद’: विपक्ष के मार्च से पहले संबित पात्रा का तंज, जया बच्चन और रेणुका चौधरी का पलटवार

30 साल पुरानी गंगा जल संधि पर नया विवाद, बांग्लादेश ने तीसरे पक्ष को शामिल करने की उठाई मांग