महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा की डेब्यू फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ OTT पर रिलीज, राशा थडानी भी आईं नजर

महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा की डेब्यू फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। अजय भूपति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जया कृष्णा के साथ राशा थडानी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 21 दिनों बाद ही इसे ओटीटी पर उतार दिया गया है।

प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज

‘श्रीनिवास मंगापुरम’ 20 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म को पांच भाषाओं में दर्शक देख सकते हैं। मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की थी।

अजय भूपति ने फिल्म को प्यार, दर्द, भावनाओं और एक्शन से भरपूर कहानी बताया है। आमतौर पर तेलुगु फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज के करीब एक महीने बाद ओटीटी पर लाया जाता है, लेकिन इस फिल्म की डिजिटल रिलीज इससे पहले ही कर दी गई।

जया कृष्णा और राशा थडानी का तेलुगु डेब्यू

‘श्रीनिवास मंगापुरम’ जया कृष्णा की पहली फिल्म है। वहीं, राशा थडानी इससे पहले हिंदी फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और इस फिल्म के जरिए उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा है।

फिल्म का लेखन और निर्देशन अजय भूपति ने किया है। पी. किरण ने इसे चंदामामा कथालु पिक्चर्स LLP के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि वैजयंती मूवीज के सी. अश्विनी दत्त ने इसे प्रस्तुत किया है। फिल्म में मोहन बाबू, नरेश, शाम, ब्रह्माजी और अजय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर खास उत्साह देखने को नहीं मिला। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ ने भारत में करीब 5.55 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 6.56 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया।

अब थिएटर के बाद फिल्म ओटीटी पर दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई…

छात्रवृत्ति से बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगा आर्थिक सहारा

धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी…