पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार*…

रायपुर पुलिस कमिश्नर। दिनांक 25.08.2026 की शाम करीब 06:30 बजे प्रार्थी रितेश महिलांग अपने मौसेरे भाई अमन बघेल, पिता बसंत बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डुंडा में बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मनोज साहू पहुंचा।

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी मनोज साहू ने अमन बघेल को अपने पास रखे चाकू से उसके दाहिने कमर के पास वार कर दिया। घटना के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 219/2026, हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी की गई। आरोपी *मनोज साहू उर्फ गन्नू, पिता मुलचंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम डुंडा, थाना मुजगहन, जिला रायपुर* को घटना के चंद घंटों में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया । आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू बरामद कर जप्त किया।

आरोपी मनोज साहू उर्फ गन्नू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Read more: स्कॉर्पियो वाहन छोड़कर भागे ,तलासी से 54 किलो गांजा बरामद*

Related posts

रायपुर की युवा उद्यमी आर्ची जैन ने एआई मार्केटिंग में बनाई अलग पहचान, जानिए क्या है उनकी सफलता का मंत्र

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 24 यात्रियों का दल बिहार रवाना

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो हाईवा और चार ट्रैक्टर जब्त