Home » Blog » गोबरा नवापारा NCT जिम के सामने धारदार दांतेनुमा हंसुआ के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार…

गोबरा नवापारा NCT जिम के सामने धारदार दांतेनुमा हंसुआ के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार…

गोबरा नवापारा NCT जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहा है एवं उसका होंडा स्कूटी बिना नंबर को जिम के सामने खड़ा है।

by desk

आईपीरायपुर। दिनांक- .27.08.2026 के जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गेश साहू नामक व्यक्ति गोबरा नवापारा NCT जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहा है एवं उसका होंडा स्कूटी बिना नंबर को जिम के सामने खड़ा है। उसके डिक्की के अंदर अपराध करने की नीयत से दांतेनुमा धारदार हंसुआ नामक धारदार हथियार रखा है। मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान के मुखबिर के बताएं स्थान गोबरा नवापारा NCT जिम के सामने पहुंचकर मुखबीर के बताएं व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति NCT जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहा था उसे पुछताछ करने पर अपना नाम दुर्गेश साहू साकिन लटर्रापारा बगदेहीपारा नवापारा का रहने वाला बताया एवं जिम के सामने रखे स्कूटी का डिक्की खुलवायें डिक्की के अंदर एक नग दांतेनुमा धारदार हंसुआ छिपा कर रखे मिला जिसे समक्ष गवाहान के एक नग दांतेनुमा धारदार हथियार को जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर अपराध क्रमांक 242/2026 धारा- 25 आर्म्स एक्ट,का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को घटना के बारे में पूछताछ किया जो घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।

 गिरफ्तार आरोपी का नाम

(01) – दुर्गेश साहू पिता राजेंद्र कुमार साहू उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्रमांक 19 बगदेहीपारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छ.ग

Read more: मदिंर परिसर में स्थित भगवान की प्रतिमाओ को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को चंद घंटो में किया गया गिरफ्तार।

You may also like