रायपुर। दिनांक 27.08.26 को *आवेदक प्रवीण लांजेवर द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया जिसमें गुढियारी पडाव स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी, शिवलिंग, सांईजी की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर धार्मिक भावना को ठेस पहुचाया गया है घटना की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयो को देकर पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्रीमति दीपमाला कश्यप के निर्देशन व मार्गदर्शन में जांच प्रारंभ की गई एडीसीपी आदित्य पाण्डेय, एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी गुढियारी निरीक्षक नरेंद्र साहु की संयुक्त टीम द्वारा घटना की बारिकी से जांच की गई ।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल की परिस्थितियो एवं संदिग्धो से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत अग्रवाल पडाव गुढियारी स्थित शिव हुनमान मंदिर के पास रहता है जो बेरोजगार है घर से आते जाते समय रास्ते में उक्त मंदिर को देखकर भागवान मेरा साथ नही दे रहे है मै ऐसा ही बेरोजगार रहुंगा सोचकर भगवान के प्रति चिढ रखता था जो दिनांक 27.08.2026 के रात्रि 03 बजे आरोपी चिढवश अपने घर से छैनी-हथौडा लाकर मंदिर परिसर में स्थिापित हनुमानजी, शिवलिंग तथा सांईजी की प्रतिमा को तोडकर छैनी-हथौडा को अपने साथ ले जाकर साक्ष्य को छिपाने की नियत से अपने घर में छिपाया था, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं संदिग्धो से पूछताछ के आधार पर चंद घंटो में आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छैनी-हथौडा को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
हेमंत अग्रवाल पिता रामकुमार अग्रवाल उम्र 42 साल साकिन मेन बाजार के पास पडाव थाना गुढियारी रायपुर छ.ग.
बरामद सम्पत्ति
घटना में प्रयुक्त छैनी-हथौडा
Read more: : बैंक सखी बनकर ग्रामीणों के लिए सहूलियत का माध्यम बनीं ललिता बघेल…