विपक्ष का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’: संसद से चुनाव आयोग तक निकला मार्च, पुलिस ने रोका, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

Oplus_131072

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को 19 प्रमुख विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला। मार्च के दौरान दिल्ली में कड़ी सुरक्षा रही।

मार्च में कौन-कौन शामिल

मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई प्रमुख नेता शामिल रहे। हालांकि आम आदमी पार्टी और द्रमुक इस मार्च में शामिल नहीं हुईं।

पुलिस ने रोका, राहुल बैरिकेड पर चढ़े

सांसदों को सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर जुटना था और 11 बजे मार्च शुरू होना था। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद वे बैरिकेड्स पर डट गए। मार्च रुकने पर राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा लहराते नजर आए। बाद में वे आकाशवाणी भवन में गए। राहुल और प्रियंका गांधी धरने पर भी बैठे। [ज्ञानेश और SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोलः सुबह 11 बजे से संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकालेगी, राहुल-अखिलेश शामिल होंगे

खरगे का आरोप

खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के अधिकार छीन रही है और CEC सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि आजादी के बाद मिले सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को कमजोर किया जा रहा है। खरगे यह भी आरोप लगा चुके हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची से लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं।

आयोग का पक्ष

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संसद मार्ग, चुनाव आयोग कार्यालय और जंतर-मंतर समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती और कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और वामदलों का भी विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।

पाँच दिन से जारी है प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन पिछले पाँच दिनों से जारी है। इससे पहले 4 अक्टूबर को दिल्ली के इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक बड़ा मार्च निकला था और मुंबई में भी हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे।

Read more:-छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा के 1812 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Related posts

06 अक्टूबर की ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन…

राज्यपाल रामेन डेका द्वारा बाल कल्याण परिषद को ई रिक्शा प्रदत्त…