Home » Blog » राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड का फिर हुआ जिक्र! पूछने पर दिया ये जवाब

राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड का फिर हुआ जिक्र! पूछने पर दिया ये जवाब

कैम्ब्रिज के पुराने रिश्ते पर राहुल गांधी ने खोला राज, बोले- अब वह मेरी दोस्त हैं

by desk

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पुराना किस्सा इन दिनों चर्चा में है। सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दिनों से जुड़ी एक निजी याद साझा की। उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात हुई थी।

माता-पिता की यादों से जुड़ा था रेस्टोरेंट

राहुल गांधी ने बताया कि कैम्ब्रिज में रहते हुए उनके मन में उस जगह को देखने की इच्छा हुई, जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्सिटी रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारी को बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात इसी जगह हुई थी। कर्मचारी ने भी उनके माता-पिता को पहचान लिया था।

राहुल ने इस मुलाकात से जुड़ा एक मजेदार अनुभव भी सुनाया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने चिकन चासूर नाम का व्यंजन मंगवाया था, लेकिन उन्हें उसका स्वाद पसंद नहीं आया। इसी बात पर उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि प्यार के लिए इस रेस्टोरेंट में जरूर जाएं, लेकिन चिकन चासूर न खाएं।

पत्रकार के सवाल पर दिया छोटा सा जवाब

किस्सा सुनाने के बाद पत्रकारों ने राहुल गांधी से पूछा कि उनकी वह गर्लफ्रेंड अब कहां हैं? इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘वह अब मेरी दोस्त हैं।’

राहुल गांधी के इस जवाब के बाद उनका यह पुराना किस्सा चर्चा में आ गया। हालांकि, उन्होंने उस महिला का नाम या पहचान सार्वजनिक नहीं की।

You may also like