रायपुर कॉलेज में ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम, 200 छात्राओं ने लिया हिस्सा…

रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी में गुरुवार को यातायात जागरूकता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

यह आयोजन द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रीजनल ऑफिस रायपुर द्वारा कंपनी के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर “सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक कदम” अभियान के तहत किया गया।

कार्यक्रम में यातायात रायपुर कमिश्नरेट की एसीपी ट्रैफिक श्रीमती सीमा अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के उपयोग, सुरक्षित वाहन चालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की करीब 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सामान्य ज्ञान और यातायात जागरूकता से जुड़े सवालों के माध्यम से विद्यार्थियों की जानकारी परखी गई। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के रूप में हेलमेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को “सुरक्षित व्यवहार, सुरक्षित सफर और सुरक्षित समाज” का संदेश दिया गया। आयोजकों ने युवाओं से यातायात नियमों को केवल कानून नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की

Read more:गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कड़े निर्देश, शत-प्रतिशत बोर्ड परिणाम का लक्ष्य हासिल करने प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी

Related posts

सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश-मुख्य सचिव…

राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र

सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित कोरिया के संकल्प को साकार करें – कलेक्टर रोक्तिमा यादव’