रायपुर में पुलिस का बड़ा वारंट अभियान, 87 फरार वारंटी गिरफ्तार…

रायपुर। अपराधों की रोकथाम और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में तीन दिवसीय विशेष वारंट अभियान चलाया गया।  डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 87 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

अभियान के दौरान कुल 87 वारंट तामील किए गए। इनमें 49 स्थायी वारंट और 38 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों की पतासाजी कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार किया।

सिविल लाइन में सबसे ज्यादा स्थायी वारंट तामील

स्थायी वारंट की कार्रवाई में थाना सिविल लाइन सबसे आगे रहा, जहां 18 स्थायी वारंट तामील किए गए। इसके अलावा गंज में 7, देवेंद्र नगर में 6, गोलबाजार और मौदहापारा में 5-5 तथा कोतवाली और तेलीबांधा में 4-4 स्थायी वारंट तामील किए गए।

गिरफ्तारी वारंट के मामले में देवेंद्र नगर पुलिस ने 10 वारंट तामील किए। कोतवाली में 9, गोलबाजार और गंज में 7-7, तेलीबांधा में 3 तथा मौदहापारा में 2 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

आर्म्स एक्ट और हिंसक अपराधों में फरार आरोपियों पर फोकस

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य हिंसक अपराधों में संलिप्त फरार वारंटियों पर विशेष ध्यान दिया। पुलिस टीमों ने लगातार पतासाजी और दबिश देकर वारंटियों को पकड़ा और कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गंभीर और हिंसक अपराधों में शामिल आरोपियों तथा कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थानावार कार्रवाई

स्थायी वारंट – 49

कोतवाली – 04, गोलबाजार – 05, मौदहापारा – 05, गंज – 07, सिविल लाइन – 18, तेलीबांधा – 04, देवेंद्र नगर – 06

गिरफ्तारी वारंट – 38

कोतवाली – 09, गोलबाजार – 07, मौदहापारा – 02, गंज – 07, तेलीबांधा – 03, देवेंद्र नगर – 10

कुल वारंट तामील – 87

Related posts

IIT Hyderabad का बड़ा कदम! Working Professionals के लिए शुरू हुआ Applied AI Programme

छत्तीसगढ़ में बड़ा Safety Check! Hostel, PG और Coaching Centres समेत Educational Buildings का होगा ऑडिट

छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग में 1,360 पदों पर बंपर भर्ती, PGDCA और कॉमर्स अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर